Bhimtal: 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Polkhol News

Bhimtal

Bhimtal: 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bhimtal: भीमताल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार की रात की है जहां एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी भीमताल संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की

पुलिस ने भीमताल में काम करने वाले एक बिहार निवासी रवि गिरी नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा की किशोरी का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी करता है।

Editor Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nainital: आईजी कुमाऊं ने नैनीताल में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश 

Mon Nov 10 , 2025
Polkhol News Nainital: आईजी कुमाऊं ने नैनीताल में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश  आईजी की पहल — नैनीताल में पर्यटकों के लिए सुगम व सुरक्षित यातायात की तैयारियाँ शुरू।” “त्योहारों व पर्यटन सीजन में नैनीताल ट्रैफिक होगा स्मार्ट – संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में […]
Nainital

You May Like

Chief Editor

Gaurav Gupta

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links