
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब मैदान में भी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं, जहां एक तरफ लोग विभिन्न राजनीतिक दलों में टिकट की आस में चक्कर लगा रहे हैं तो वहीं नैनीताल की युवा भी अबकी बार मैदान में उतरने को तैयार नजर आ रहे हैं, इसी क्रम में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे शीनू कुमार ने बताया कि वह भी इस बार नैनीताल विधानसभा से चुनाव लड़कर युवाओं की आवाज बनेंगे, सीलू कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को बेतालघाट में एक विशाल विधानसभा सम्मेलन होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं, शीलू कुमार ने कहाँ कि विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए किसी ने भी आज तो कोई मुद्दे नहीं उठाए हैं ऐसे में वह पुरजोर तरीके से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं जिसमे युवा उनके साथ लगातार जुड़ रहा है, सीलू कुमार ने कहा कि जो पार्टी भी उन्हें टिकट देगी उसके लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे, और उन्हें किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे और वह चुनाव जीत कर दिखाएंगे,










